गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद स्तरीय रसोईया पाककला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर।ब्लॉक संसाधन केन्द्र नौगढ़ के परिसर में रविवार को जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान विकास खण्ड जोगिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा बाजार की शोभा, ब्लॉक बांसी चेतिया 2 की रीतू को द्वितीय स्थान व खेसराहा ब्लॉक की भूपतजोत की गीता की तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागी रसोइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि रसोईया स्कूल के बच्चों को खाना बनाने व परोसने का कार्य जिम्मेदारी से कर रही हैं। इनके मानदेय के बढ़ाए जाने के लिए सरकार के बीच बात रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की बुनियादी शिक्षा के लिए बेहतर कार्य कर रही है। स्कूल के बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत मीनू अनुसार खाना के साथ-साथ फल, दूध और अन्य पोषक तत्व दिए जा रहे हैं। अभिभावकों के खाता में डीबीटी के माध्यम से जूता, मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी आदि के लिए धनराशि भी प्रेषित की गई है। अभिभावकों को चाहिए कि उसका सदुपयोग कर बच्चों को अनवरत पढ़ने के लिए स्कूल जरूर भेजें।प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी रसोईया विद्यालय में स्वछता पूर्वक व सुरक्षित ढंग से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जिम्मेदारी से करें। पठन पाठन के साथ-साथ शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन भी दें। प्रतियोगिता में विभिन्न 14 ब्लॉकों के 28 रसोइयों ने प्रतिभाग कर निर्धारित व्यंजन तहरी बनाया। जिसका सभी ने स्वाद भी लिया। पाक कला प्रतियोगिता के निर्णायक समिति के जीजीआईसी बांसी की प्रधानाचार्य कंचन, सहायक अध्यापक गृह विज्ञान स्नेहा श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डॉ0 अनूप जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0एन0 वर्मा के निर्णय के आधार पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा बाजार जोगिया की शोभा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चेतिया बांसी की रीतू को द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय भूपति जोत खेसरहा की गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त व सभी प्रतिभागी रसोइयों को मुख्य अतिथि व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। एमडीएम जिला समन्वयक धर्म प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रसोइयों को ₹3500 द्वितीय स्थान प्राप्त रसोइयों को ₹2500 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त रसोईया को ₹1500 उनके खाते में प्रेषित की जायेगी। साथ ही साथ सभी प्रतिभागी रसोइया को यात्रा भत्ता भी दिया जायेगा। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर अरुण कुमार, जिला समन्वयक संदीप कुमार, महेश प्रसाद, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अमरीश श्रीवास्तव, मुश्तन शेरुल्लाह आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!