गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़़ तहसील अन्तर्गत थाना क्षेत्र चिल्हियां के धेन्सा गांव में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय विजय कुमार का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव के पास उसकी बाइक खड़ी थी। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे विजय खाना खाकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आने पर वह बाइक लेकर घर से निकल गया। सुबह ग्रामीणों ने पोखरे के पास पेड़ से लटके शव की सूचना दी। मौके पर शव घुटनों के बल मौरंग पर झुका हुआ मिला। गले में मृतक की बेल्ट और शर्ट को मिलाकर टहनी से बांधा गया था। शरीर और सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाये गये। मृतक के पिता सुकई का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। परिवार के अनुसार विजय हंसमुख स्वभाव का लड़का था और घर में कोई विवाद नहीं था। ग्रामीण भी इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। एडिशनल एसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद ने मौके का निरीक्षण किया। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!