नगर पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई पत्रकारों की मासिक बैठक
शोहरतगढ़ में प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि की जिम्मेदारी हमारी- रवि अग्रवाल

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को दिन में 2 बजे युवा पत्रकार प्रेस क्लब की मासिक बैठक संरक्षक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाई.जे.पी.सी. संरक्षक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि का चयन किया गया है। माननीय विधायक जी द्वारा पूर्व से घोषित धन उपलब्ध होते ही शोहरतगढ़ में भव्य तरीके से प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रीय पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी पत्रकार साथी एक दूसरे के पूरक हैं। यदि हमारी कहीं भी जरूरत पड़ती है तो मैं तन-मन-धन से मैं संगठन के लिए तैयार हूं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संगठन में कोष वृद्धि निरंतर रूप से बनी रहनी चाहिए ताकि किसी भी आपदा में हम अपने पत्रकार साथी की तात्कालिक मदद कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के साथ घटी दुर्घटना में भी हर संभव मदद करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण पटवा ने कहा कि पत्रकारों की मासिक बैठक में संगठन विस्तार एवं को कोष बृद्धि पर नियमित चर्चा होनी चाहिए। ताकि हम पत्रकारों की तात्कालिक रूप से मदद कर सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन उपाध्यक्ष पियूष सिंह ने पुरानी कार्यवाहियों को पढ़ते हुए कहा कि पत्रकारों की मासिक बैठक में निरंतर सुधार एवं सुझाव की आवश्यकता है। संगठन हित में कार्य करने वाले पत्रकार साथियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने पत्रकारों को सुझाव दिया कि किसी की निजी वार्ता को संगठन से ना जोड़ा जाए। साथी उन्होंने कोषाध्यक्ष पद चयन हेतु पत्रकार साथी सर्वेश कुमार खेतान के नाम पर अपना प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम को समाचार प्लस चौनल के रिपोर्टर अरशद खान, पत्रकार विजय यादव, पत्रकार जय प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार सुशील कुमार खेतान एवं पत्रकार पंकज चौबे के साथ घटी दुर्घटना एवं उन्हें मिलने वाले सहयोग पर भी चर्चा किया गया। साथ ही पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा के साथ प्रेस क्लब भवन निर्माण, पत्रकार दुर्घटना बीमा सहित आगामी माह में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर व्यापक रूप से चर्चा किया गया और अंत वरिष्ठ पत्रकार सरताज ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।बैठक में प्रमुख रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अध्यक्ष श्रवण कुमार पटवा, वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम, उपाध्यक्ष पीयूष सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार चौधरी के साथ पत्रकार साथी जय प्रताप सिंह, राकेश बाबा, अखिलेश सिंह, पवन पटेल, सर्वेश कुमार खेतान, विजय कुमार यादव, इसरार हुसैन, अभिलाष मिश्रा, सुशील कुमार खेतान, अशरफ अंसारी, अरशद खान, निजाम अंसारी, शिवरतन कनौजिया, अजीज अहमद आदि मौजूद रहे।




