आकस्मिक अवकाश पर रहे शिक्षक को बीडीओ ने किया अनुपस्थित

प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर विकास क्षेत्र खुनियांव, जनपद सिद्धार्थनगर पर कार्यरत शिक्षक राकेश कुमार पाल को खंड विकास अधिकारी खुनियांव ने दिनांक 16/05/2025 को प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर एक दिन पूर्व शिक्षक द्वारा मानव संपदा पर ऑनलाइन अवकाश लेने तथा पत्र व्यवहार पंजिका एवं उपस्थिति पंजिका पर आकस्मिक अवकाश अंकित करने के बाद भी खंड विकास अधिकारी ने शिक्षक को अनुपस्थित कर दिया गया एवं दिनांक 19मई 2025 को जारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची में नाम डाला गया। जिससे शिक्षक राकेश कुमार पाल बहुत तनावग्रस्त एवं दुःखी होकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा से अपनी पीड़ा व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस अनुचित कार्यवाही की निंदा की और जिलाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय और महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो जिससे जनपद का शिक्षक भय और तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य करें।




