गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिठौवा टोला मस्जिद डीह निवासी 32 बर्षीय रफीक पुत्र गुलाब लगभग की रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक रफीक गांव के पश्चिम स्थित धान के खेत में बारिश का पानी खेत से बहने न पायें, इसलिए खेत का मेड बांधने गया हुआ था। अचानक बारिश के साथ तेज कड़ाके की बिजली के चपेट में आने से रफीक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन व गांव के लोग खेत के पास मौके पर गयें, तो घटना स्थल पर रफीक को मृत्यु पाया। परिजनों ने बारिश के दौरान लाश को भीगते और चीखते हुए घर लाया। उक्त घटना की सूचना थोड़ी ही देर में आग की तरह फैल गईं। आस-पास के लोग घटना की सूचना पाकर पीड़ित के घर भारी संख्या में लोग पहुंचकर पीड़ित परिवार को नम आंखों से सांत्वना दे रहे थे। भारी संख्या में देखने वालों का तांता लगा था। हर कोई देखने वालों की आंखे नम हो गईं। गांव में चारो तरफ मातम का माहौल था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!