गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का आदर्श नगर पंचायत दुर्गा मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत

बस्ती। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का आज आदर्श नगर पंचायत दुर्गा मंदिर पर भव्य स्वागत हुआ। मिश्र के नगर पहुंचते ही उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया। जिला अध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मिश्र नगर तिराहा स्थित अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के मूर्ति स्थल पहुंच माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने स्वागत समारोह से अविभूत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह ऊर्जा आगामी सभी चुनावों में विजय की ध्वज वाहक बनेगी। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सेवा और विकास का संकल्प जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू, मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह, जगदीश पांडेय, प्रेम प्रकाश चौधरी, दिलीप शर्मा, माधुरी सिंह,सभासद राजेश पाण्डेय, सत्यराम निषाद, राम सजन यादव, दिनेश चौरसिया, संदीप कुमार,राज कुमार चौधरी, मोहंती दूबे, रणविजय गौतम,प्रदीप निषाद ,श्रुति अग्रहरि, अनुराग द्विवेदी, आशुतोष धर द्विवेदी, मकरंद पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, जगदंबा पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, राम चन्द्र चौधरी, चंद्र मणि मिश्रा, राम शेष द्विवेदी, विजय दूबे, सन्नी पाण्डेय, देवेंद्र उपाध्याय, सरबजीत उपाध्याय, राम नारायण यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!