गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने ग्राम पोखरभिटवा में सामुदायिक शौचालय एंव सरकारी गल्ला की दुकान का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी डा0 राजागपति आर0 द्वारा ग्राम पंचायत पोखर भिटवा विकास खण्ड जोगिया के पंचायत भवन का सोमवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत के दस्तावेज दिखा न पाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। एडीओ पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि सचिव का एक्सीडेन्ट हो गया था, जिससे दस्तावेज गायब हो गया है। जिलाधिकारी ने एफआईआर कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एडीओ पंचायत अवधेश श्रीवास्तव पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सचिव प्रदीप तथा कंसलटिंग इंजीनियर अभिषेक यादव को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके पश्चात सामुदायिक शौचालय को देखा गया। निर्माणाधीन आरआरसी सेन्टर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने समय से एवं गुणवत्तापूण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात सरकारी गल्ला की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!