गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने ली बढ़ चढ़कर भागीदारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में विद्यालय के छात्र अशोक, बृजेश, नेहा, रोशनी , प्रियंका व साधना आदि ने पोस्टर निर्माण व निबन्ध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया जायेगा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। वर्तमान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पहले चरण में विद्यालयों के बच्चों ने पोस्टर, निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बच्चे काफी खुश दिखे। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह, राकेश जायसवाल, सिद्धार्थ कुमार, पवन कुमार, मनमोहन, रेनू मद्धेशिया, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!