गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये तीन बालक व दो बालिकाओं का हुआ चयन

सिद्धार्थनगर। बुधवार को जेआरसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुसहा, हड़ही, विकास खण्ड हरैया बस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से आयोजित 69 मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा खो-खो के चयन/ट्रायल-प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सिद्धार्थनगर जनपद के कम्पोजिट विद्यालय मधवापुर कला खुनियांव की 14 वय वर्ष बालिका संवर्ग तथा डुमरियागंज के पू0मा0वि0 विद्यालय कूंडी के अण्डर-14 बालक संवर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनपद के तीन बालक अरूण, शिवांश, अक्षय, दो बालिका नन्दनी एवं नेहा पासवान का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु चयन हुआ। बालिका के कोच राजकुमार यादव, बालक के कोच अवधेश मणि त्रिपाठी सहित उपेन्द्रनाथ उपाध्याय जिला व्यायाम शिक्षक/शिक्षिका सीमा द्विवेदी, रविन्द्र सिंह गुर्जर, सुनील कुमार, अकमल फारूखी, कुतुबुल्लाह, राजेश कुमार राव की उपस्थिति रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शैलेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय महेन्द्र प्रसाद, बीइओ राम कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्येन्द्र गुप्त, मुश्तन शेरूल्लाह, राम विलास सिंह यादव, अनिल कुमार, सुखवीर सिंह आदि ने प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!