गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जन नायक बनने की ओर हैं राहुल गांधी- विश्वनाथ चौधरी

बस्ती। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55 वां जन्म दिन संविधान रक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसजन पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुये और कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर खुशियों को साझा किया। अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की नजर में निर्णायक नेता बनकर उभरे हैं और सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के साम्प्रदायिकता, घृणा की राजनीति के विरूद्ध मोहब्बत की दूकान चला रहे हैं। वे जन नायक बनने की ओर है।पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान, देवेन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, साधू शरन आर्य, डा. वाहिद सिद्दीकी आदि ने कहा कि राहुल गांधी की ही देन है कि भाजपा सरकार को जाति गत जनगणना कराने का निर्णय लेने के लिये विवश होना पड़ा। कहा कि भाजपा जैसी साम्प्रदायिक शक्तियों से भाजपा ही लोहा ले सकती है। राहुल गांधी के सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुये कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश का भरोसा बनकर उभर रहे हैं। संचालन करते हुये संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बेहाल किसान, उत्पीड़न के शिकार व्यापारी, बेरोजगार युवाओं के सवालों को लेकर राहुल गांधी ही हैं जो सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में डा. दीपेन्द्र सिंह, ई. राज बहादुर निषाद, शकुन्तला देवी, शबीहा खातून, इफ्तखार अहमद, शौकत अली नन्हू, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, डा. मारूफ अली, लालजीत पहलवान, सद्दाम हुसेन, सोमनाथ संत, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’, अमित सिंह, सर्वेश कुमार शुक्ल, संजीव त्रिपाठी, राम गोपाल सिंह, फिरोज खान, प्रमोद कुमार, मोहम्मद अशरफ अली, आनन्द निषाद, अभिषेक सिंह सूर्यबंशी, राजेश कुमार भारती, दूधनाथ, प्रशान्त के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!