उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विधायक विनय वर्मा ने ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया के ग्राम पंचायत खेतवल मिश्र में आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना। उन्होंने आवास, शौचालय, सड़क, पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर तत्काल अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। विधायक ने कहा कि कई लोग ब्लॉक या तहसील स्तर पर अपनी समस्याएं नहीं रख पाते, इसलिए हर गांव में चौपाल आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा को प्रदेश में मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम का आयोजन कमल किशोर ने किया। निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, कमल किशोर, मनोज चौहान, रोहित चौहान, गंगाराम निषाद, प्रेम चौहान, पिंटू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।




