उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पथरा बाजार पुलिस ने 01 नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण एवं व प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को वाद संख्या 305/21 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी को थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी रामसेवक पुत्र लल्लू निवासी विशुनपुरा थाना पथरा बजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामशंकर यादव, कांस्टेबल बृजेश आर्या मौजूद रहें।




