गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बांसी : भगाई गई लड़की बरामद पाक्सो आरोपित भी गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र में बीते 7 जनवरी को एक गांव से भगाकर ले जाई गई नाबालिग पीड़िता को पुलिस ने बरामद कर पाक्सो के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक भवानीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम खानतारा का निवासी है।
उक्त गांव निवासी अभियुक्त गनेश गुप्ता (20) पुत्र हरिराम गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी 17 वर्षीया लड़की को भगा ले गया था। लड़की के स्वजन काफी तलाश के बाद बीते 10 जनवरी को थाने पर मुअसं. 3/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट दर्ज कराए। पुलिस हरकत में आई और मुखबिर की सूचना पर लड़की को शनिवार की देर शाम बरामद कर आरोपित उक्त गनेश को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उप निरीक्षक विरेन्द्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल आनन्द प्रताप चौरसिया, महिला कांस्टेबल नीशू गुप्ता शामिल रहे। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि अपहरण व पाक्सो एक्ट के केस दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर रेप का धारा बढ़ाकर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!