सेवा, सुशासन और सुरक्षा के रहे 8 वर्ष- नितेश पाण्डेय
अपराधमुक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। सेवा, सुशासन और सुरक्षा के प्रति संकल्पित उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियाँ मनाई। इसको लेकर भाजपा निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय की संकल्पना एवं सबका साथ सबका विकास एवं सबका प्रयास के साथ उत्तर प्रदेश के उत्थान, उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यूपी भाजपा की योगी सरकार ने बीते 8 वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार ने बुनियादी ढांचे, निवेश, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वहीं अपराधमुक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की यह यात्रा निरंतर जारी है, जिससे प्रदेश आज विकास और सुशासन का एक आदर्श मॉडल बन चुका है। सभी को पुनः बहुत बधाई।




