गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विद्यारंभ संस्कार में बड़ी संख्या में बच्चों का वैदिक विधि विधान से पंजीकरण हुआ

बस्ती। इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती के प्रांगण में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा, विद्यारंभ संस्कार व बसंतोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, मेरी मां, बसंत आगमन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यारंभ संस्कार में बड़ी संख्या में बच्चों का वैदिक विधि विधान से पंजीकरण हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य आर के उस्मानी ने कहा कि आज ही दिन बसंत पंचमी के अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल की स्थापना इस उद्देश्य के साथ हुई थी कि हम सुसंस्कारित तकनीकी शिक्षा का आयाम स्थापित हो। जिसमें हमें उम्मीद से बेहतर सफलता मिली है , आज हमारे विद्यालय से निकले बच्चे हिंदुस्तान ही नहीं वरन् संपूर्ण विश्व में अपनी प्रतिभा व क्षमता की छटा बिखेर रहे हैं। उपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बसंत पंचमी के दिन हम शिक्षा के क्षेत्र में बसंत लाने को प्रतिबद्ध है , हमारे यहां के बच्चे विश्व पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में नित नूतन कीर्तिमान स्थापित कर रहें हैं, जो वर्तमान समय में शिक्षा व गुणवत्ता की कसौटी है। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। वैष्णवी, अवंतिका, तन्वी, दिशा, सुभी, श्री त्रिपाठी, अविका, यशिका आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहे। उक्त अवसर पर प्रेम कुमार श्रीवास्तव, साजिदा खातून, विनोद उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, हर्षित मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कृपाशंकर भट्ट, प्रिंस सिंह, अल्का श्रीवास्तव , सुनीता मिश्रा, मनीषा बरनवाल, फिजा युनुस, नितिन चावला, ब्रह्मदेव, विद्यानंद दूबे, रानी अग्रहरि, रीना त्रिपाठी, चांदनी वर्मा, स्नेहा मिश्रा, सहित समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावक व अतिथि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!