उत्तर प्रदेशबहराइच
बहराइच पुलिस का चल रहा अपराधियों के खिलाफ लंगड़ा अभियान, अब अगर करोगे अपराध तो हो जाओगे लंगड़े

बहराइच। बहराइच जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है जिसमें अपराधियों को लंगड़ा करने का अभियान चल रहा है। नकबजनी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अपराधी मुल्कराज ऑपरेशन लंगड़ा का शिकार बन गया। कैसरगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कांबिग में अपराधियों से हुई पुलिस के मुठभेड़ पुलिस को ही देखते ही अपराधी मुल्कराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुल्कराज निवासी थाना बौंडी जनपद बहराइच को लंगड़ा बना दिया। पुलिस के द्वारा रोकने पर अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगा, पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो फायर किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी जिसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।




