पुलिया को दुरुस्त कराने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर। विकासखण्ड हर्रैय्या सतघरवा अंतर्गत एक दशक पूर्व ग्राम पंचायत कमदी से सरकहवा से होते हुए बलदेव नगर निकलने वाला पी डब्लू डी रोड पर स्थित पुलिया छोटका सरकहवा गाँव के दक्षिण व पशिचम करीब 500 मीटर दूरी पर बारिश के मौसम में पहाड़ी नाला कचनी के पानी से पुलिया का दीवार बह गया जिससे करीब दर्जनों लोग उस पानी में गिरकर चोटिल हुये थे इसी को ले करके जनप्रतिनिधि को अवगत कराया कि हमारे गाँव के पास इस पुलिया से बहुत बड़ी समस्या उतपन्न हो गयी है इस मार्ग के अलावां कोई और रास्ता नहीं है कमदी जमुनी बनकटवा फौजदार पुरवा जुम्मनडीह लेबुडवा फ़कीरीडीह घुमनहवा सरकहवा अकलीअकला आदि गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रतिदिन इस मार्ग से होता है एवं स्थानीय गाँव के किसान अंनत राम वर्मा मंशाराम चंद्रिका नन्हे प्रसाद विनय प्रकाश ने बताया कि इस समय गन्ना फसल काट कर क्रय केंद्र बसंतपुर तक ले जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान नर सिंह देव पटेल ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक सांसद जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों को लिखित प्रार्थना पत्र दे करके पुलिया बनाने की मांग की गयी लेकिन वर्षाे से आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला।क्षेत्रीय गंगाराम रामचंद्र संतराम मुन्ना पेशकार दयाराम धोखाई राजकुमार श्यामलाल कलपू आदि लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजकर पुलिया व सड़क जो दुरुस्त कराने की मांग की है।वहीं जब इस सम्बंध में अधिशाषी अभियन्ता कुमार शैलेन्द्र से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि इस पुलिया के बारे में जानकारी मिला है इसे जल्द से जल्द दुरूस्त कराया जाएगा।




