कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने जिलाधिकारी का जताया आभार

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी प्रभाव वाली उपलब्धि के रूप में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग (एल.सी. संख्यादृ136, स्पेशल 3ई) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (त्व्ठ) के निर्माण हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच), भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (छव्ब्) प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति जनपद के लिए एक बड़े मील के पत्थर के रूप में देखी जा रही है। इस उपलब्धि पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने जिलाधिकारी बलरामपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एनओसी जिलाधिकारी के निरंतर, प्रभावी एवं समन्वित प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना को केंद्र स्तर पर स्वीकृति दिलाना प्रशासन की सकारात्मक सोच और विकास के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्गदृ730 पर चौनिज 323.680 से 324.845 के मध्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा अपने व्यय पर किया जाएगा। इसके निर्माण से झारखंडी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आमजन को स्थायी राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह सुचारु हो सकेगा। उमाशंकर तिवारी ने कहा कि यह ओवरब्रिज केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि जनपद बलरामपुर की आर्थिक प्रगति, यातायात व्यवस्था में सुधार और समग्र विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापार, आवागमन और आम नागरिकों के दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।




