उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पकड़ी से भेडिहवा तक जाने वाली सड़क सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के पकड़ी से भेडिहवा तक जाने वाली सड़क गड्ढों तब्दील हो चुकी है। इससे इस मार्ग से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। मार्ग सही कराने के लिए यहां के लोगों ने अनेक बार मांग की, लेकिन इसे सही नहीं किया गया। क्षेत्र के जुगानी यादव, मोहन, रामकेश, किशन, तुलसी राम, प्रदीप भारती, राजेश, जयराम आदि ने मांग सही कराने की मांग की है, जिससे राहगीरों को सुविधा हो।




