मायावती होंगी यूपी की अगली मुख्यमंत्री-विश्वनाथ पाल

पयागपुर/ बहराइच। विधानसभा स्तरीय बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक बुधवार को जोशो खरोश के साथ सम्पन्न हुई।बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 फतह का संकल्प लिया। बस स्टॉप स्थित अतिथि ग्रह में आयोजित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2027 फतह की तैयारियों में जुट जाये।सामाजिक भाईचारा के साथ बूथों का गठन कर नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम है।युवा नौजवान, किसान,गरीब मजलूम सब परेशान हैं और बहन कुमारी मायावती की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहें है।श्री पाल ने कहा कि भाजपा सरकार जातिवाद का जहर बो कर मन्दिर मस्जिद की राजनीति कर फिर से 2027 में सत्ता सुख भोगना चाहती है,इनके मनसूबे को फेल करते हुये समाज मे सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली बसपा पार्टी से लोगों को जोड़कर इस टानासाह सरकार को उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बसपा नेता उमेश चंद तिवारी ने कहा कि किसान यूरिया के लिये परेशान है। उनकी फसलें खराब हो रही है।किसानों की आय दोगुनी करने जैसी बातें कहनी वाली सरकार उन पर लाठी चलवा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा को वनवास भोगने का वक्त आ गया है। बैठक को सत्यनारायण बारी जिला महासचिव,अवधेश कुमार गौतम, बुद्ध प्रिय आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राम धीरज गौतम,पंकज कुमार गौतम, रामसुहावन भास्कर, महासचिव कन्हैयालाल मौर्या, हरिश्चंद्र तिवारी, सीताराम चौहान, घनश्याम पांडे, गुड्डू रावत, पिंटू शिल्पकार, लल्लू राम गौतम, हनुमान गौतम, रामकुमार राव, मनीष पासवान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।




