टधिवक्ता विरोध में सड़क पर उतरे , अनैतिक व्यवहार के आरोप को लेकर दो माह से चल रहा कोर्ट बहिष्कार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। महसी तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार दोपहर तहसील परिसर से निकलकर अधिवक्ता सड़कों पर उतरे और ैक्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शासन-प्रशासन को कई बार पत्र भेजने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता पिछले दो महीनों से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्रा ने आरोप लगाया कि अधिकारी का व्यवहार और कार्यशैली अमर्यादित है तथा उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं प्रतीत होता। संघ ने मुख्यमंत्री व गृह सचिव को पत्र भेजकर ैक्ड के स्थानांतरण की मांग की है। मालूम हो कि हाल ही में तीन होमगार्ड से हुए विवाद को लेकर परशुराम सेना प्रकोष्ठ व होमगार्ड एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। आंदोलन के चलते तहसील में सैकड़ों वाद लंबित हो गए हैं और फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।




