संत कबीर नगर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत

बलरामपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे संत कबीर नगर से कार्यकर्ता बुधवार को बलरामपुर जिले में पहुंचे। भाजपा कार्यालय अटल भवन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। जनपद आए भाजपा कार्यकर्ता तीन दिवस तक जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी का प्रचार करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं चल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार संत कबीर नगर के मेहदावल निवासी अरविंद सिंह व रणविजय सिंह पूरे प्रदेश में साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को उनका अटल भवन कार्यालय पर आगमन होने पर स्वागत किया गया। यह दोनों कार्यकर्ता तीन दिवस तक जिले में प्रचार प्रसार करेंगे। जिसमें बलरामपुर, महाराजगंज तराई, गैसड़ी व पचपेड़वा में लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियां को बताने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष बोले कि पीएम मोदी 2014 से निरंतर देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। देश की जनता के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार चल रही। 11 वर्षों का पीएम मोदी का कार्यकाल शानदार है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना आज पूरा देश कर रहा है। प्रदेश में भय एवं गुंडाराज का खात्मा सीएम योगी ने किया है। व्यापारी महिला सहित सभी वर्गों के लोग आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह व जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।




