गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ढ़ेबरुआ व कठेला समयमाता थाना परिसर में किया पीस कमेटी की गोष्ठी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय द्वारा बुधवार को थाना ढ़ेबरुआ व कठेला समयमाता थाना परिसर पर आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियो, धर्मगुरुओं/सदस्यों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। सभी को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक, त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी।बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया। शान्ति व्यवस्था को मुख्य रुप से विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया तथा आदेशदृनिर्देश से अवगत कराया गया। वहीं उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को भी सुना गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह व थानाध्यक्ष कठेला समयमाता शेषनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!