भाजपा सरकार में सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है – मणेन्द्र मिश्रा मशाल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ में महरथा गांव के बन्धे पर पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। श्री मिश्रा ने कहा कि शोहरतगढ़ में नदियों पर बने बड़े पुल समाजवादी सरकार की ही देन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बन्धों के मरम्मत और देखभाल के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था का प्रावधान था। जिसे भाजपा सरकार ने शिथिल कर दिया है। भाजपा सरकार में सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। जिससे छुटकारा समाजवादी सरकार बनने पर ही मिल सकता है। बैठक में उपस्थित महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने श्री मणेन्द्र मिश्रा को महारथा गांव के पास हो रहे कटान पर ठोकर निर्माण की लड़ाई के लिए समर्थन पत्र दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, राष्ट्रीय सचिव उमेश यादव, शिवरतन निषाद, मंजूर अहमद, सन्तोष निषाद, रामू राजभर, संजय केवट, कमलेश निषाद, संदीप साहनी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




