चाइनीज कैदी को गीता दे मनाया वैलेंटाइन

सिद्वार्थनगर। शेक्रवार को वैलेन्टाइन दिवस पर जहाँ चौतरफा उपहारों की चकाचौन्ध से बाजार पटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आज जिला कारागार में बन्द चाइनीज महिला कैदी को गीता का अंग्रेजी संस्करण दे जिला कारागार में नियुक्त काउन्सलर, स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार- उत्तरप्रदेश सरकारष् प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता आज़ाद पाण्डेय ने वैलेन्टाइन के अवसर पर अनोखा सन्देश दिया। आजाद ने बताया कि, वैलेन्टाइन अन्तराष्ट्रीय त्योहार है, तो उसे अन्तराष्ट्रीय सदस्य के साथ मना मन को संतुष्टि मिली और नवयुवकों को एक बेहतरीन सन्देश देने का संकल्प पूरा हुआ। इस अद्भुद प्रयोग से महिला बन्दियों में उम्मीद की किरण नजर आई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि स्माईल रोटी बैंक के इस अभिनव प्रयोग ने प्रेम की एक नई परिभाषा गढ़ी। इस अनोखे प्रयोग की हर तरफ प्रशंशा हो रही। इस हेतु जेल प्रशासन आज़ाद पाण्डेय की भूरी भूरी प्रशंसा करता है। कार्यक्रम में नीरज शुक्ला भी उपस्थित रहे।




