महान समाज सुधारिक व असली शिक्षिका थीं सावित्रीबाई फूले-लौटनराम निषाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फूले की जयंती जनपद के भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के बभनी बाजार चौराहा पर पुनीत कुमार गौतम के संयोजकत्व व रामबुझारत भारती की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने समाज की कुरीतियों, जाति भेदभाव और नारी शिक्षा के विरोध के बावजूद बालिकाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया। उनका साहस और समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर भारत में 1 जनवरी,1848 में पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह विरोध, छुआछूत उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया। सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि वे न केवल शिक्षिका थीं, बल्कि एक कवयित्री, समाज सुधारक और मानवता की सच्ची सेविका भी थीं। महामारी के समय उन्होंने बीमारों की निरूस्वार्थ सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की। एसआईआर में आप सब तनिक भी लापरवाही न करें। क्योंकि यह एनआरसी का ही बदला रूप है।भाजपा-आरएसएस पीडीए के लोगों का मताधिकार, नागरिकता, राशनकार्ड व संवैधानिक अधिकारों को छीनने की साजिश कर रही है।संविधान लागू होने के बाद पहली बार इस तरह का एसआईआर कराकर पीडीए को परेशान किया जा रहा है।एसआईआर फार्म भरे जिन लोगों का इनरोल्ड ड्राफ्ट में जिनका नाम नहीं आया है।नोटिस आने पर निवास व जन्म प्रमाण सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर सावधानीपूर्वक सही करायें। जिनका एसआईआर फार्म नहीं आया था व वे जो 1 जनवरी,2026 को 18 वर्ष के हो चुके हैं,वे नया मतदाता बनने के लिए प्रारूप-6 भरें। पीडीए के लोगों से आग्रह है कि सक्रिय होकर अपनों का एसआईआर दुरूस्त कराने व फार्म-6 भरने-भरवाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा मिशन-2027 में सपा सरकार नहीं बनी तो भाजपा-आरएसएस पीडीए का संवैधानिक अधिकार व लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर देगी। कार्यक्रम का संचालन अफजल खान व धन्यवाद ज्ञापन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य बेचई प्रसाद यादव ने किया। इस कार्यक्रम को रामपाल यादव, रामदास गौतम,,रामकेश यादव, श्रवण कुमार गौतम,जीतेन्द्र कुमार निषाद प्रधान, महादेव गौतम, रंगीला ल यादव, निर्मल मौर्य एडवोकेट, सुरेश यादव, अनारूल्ला,आरिफ खान,शिवपाल यादव, बब्बन यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।




