अनियंत्रित बाइक की चपेट में एक की मौत, एक घायल

बांसी। सोमवार की रात खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी अन्तर्गत बदुरगहना निवासी शुभम् तिवारी पुत्र जगदम्बा प्रसाद तिवारी (22) अपनें मौसी के लड़के के साथ बुलेट बाइक से बांसी कोतवाली क्षेत्र के सकतपुर जा रहें थें। काजी रुधौली के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई, जिसमें चालक शुभम् तिवारी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा पीछे बैठा उनके मौसी का लड़का बुरी तरह घायल हो गया। घटना सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रहीं हैं। शुभम् तिवारी अपनें घर बदुरगहना से अपने बुआ के यहां जानें के लिए कह कर मौसी के लड़के के साथ बाइक से निकला बांसी कोतवाली के काजी रुधौली पहुंचा ही था कि उसकी बाइक के नीचे सियार आ गया जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से भिड़ गई, गिरने के शुभम् तिवारी तथा उसका मौसी का लड़का दोनों बुरी तरह घायल हो गए पर शुभम् के सर में काफी चोट आने वह अत्यंत गंभीर हों गया। मौसी का किसी तरह घर सूचना दिया, लेकिन जब तक घर वालें घटना स्थल पर पहुंचते तब तक शुभम् तिवारी की मृत्यु हों चुकीं थी और उसके मौसी का लड़का अचेत पड़ा था, स्वजन घटना की सूचना कोतवाली बांसी दिये मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिद्धार्थनगर भेजा दिया।




