गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डी कर के 49वें पुण्यतिथि पर ग्राम बरगदही नेजाभार में प्रशिक्षण स्थल पर की गई पुष्पांजलि अर्पित

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज | प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डाक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डीकर को 49वें पुण्यतिथि पर ब्लॉक विशेश्वरगंज के अन्तर्गत ग्राम बरगदही नेजाभार में स्थित प्रशिक्षण स्थल पर डाक्टर हार्डीकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक रूप से सलामी दी गई तथा देश व समाज में ब्याप्त साम्प्रदायिकता, अलगाववाद नफरत, हिंसा तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लामबंद होकर देश व समाज की सुरक्षा व सम्मान को बहाल रखने हेतु प्रतिज्ञा लिया गया। साथ प्रशिक्षण स्थल पर पीपल का पौधरोपण करके विगत एक जुलाई से चल रहे वृहद् वृक्षारोपण अभियान का समापन किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व समाजसुधारक डाक्टर एन एस हार्डीकर पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन हिन्दूस्तानी सेवादल जो वर्तमान में कांग्रेस सेवादल के निर्माता के तौर पर विख्यात है। उनका जन्म धारवाड़ कर्नाटक प्रदेश में 7 मई 1989 में एक मध्यम परिवार में हुआ था। वे बाल्यकाल से ही स्वदेशी आन्दोलन में रुचि रखते थे तथा राजनीतिक विचार धारा ,सामाजिक कार्य के लिए उन्होंने बालगंगाधर लोकमान्य तिलक से प्रेरणा लेकर सामाजिक व राजनैतिक, रचनात्मक कार्यों में अग्रसर हुए। राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि डाक्टर हार्डीकर ने अमेरिका में रहकर डाक्टरी विद्या का अध्ययन किया था तथा अमेरिका में ही छात्रों व मजदूरों की गतिविधियों में विशेष रुचि लेकर उन्होंने हिन्दुस्तान एशोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्य किया था। उन्होंने कई बार कई संस्थानों का संचालन करते हुए तिलक कन्या विद्यालय, पूना राष्ट्र सेवादल, भारत सेवादल, हिन्दुस्तानी सेवादल, कर्नाटक हेल्थ इस्टीट्यूट, घटप्रभा आदि को स्थापित किया था। उन्हें 1941 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आमंत्रण पर उन्होंने कांग्रेस सेवादल की पुन रचना कर कार्य संचालक रुप कार्य किया तथा 1952 से 1962 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। सरकार ने उनकी सेवाओं के अनुरूप सन् 1960 में उन्हें पदम्श्री से अलंकृत किया था। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष विष्णु यादव ने कहा कि बम्बई में डाक्टर हार्डीकर ने डायमंड जुबली समारोह में उन्हें 71वें जन्म दिन पर एक थैली भेंट में मिली थी ; उसी से उन्होंने हिंद सेवा ट्रस्ट, और डाक्टर डायमंड जुबली ट्रस्ट का निर्माण हुआ। जिला कांग्रेस सेवादल के मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि 26 अगस्त 1975 में उनकी कर्म स्थली घटप्रभा कर्नाटक में डाक्टर हार्डीकर का स्वर्गवास हो गया था। हमें उनके सादगी, त्याग, तपस्या और संघर्षों से प्रेरणा मिलती है। संचालन सर्वजीत शुक्ल ने किया। इस दौरान बैजनाथ चौधरी ,किशोरी लाल राव एडवोकेट सी एम चौधरी बबलू राव महेश पासवान ,मोहम्मद शाबिर ,प्रेम पासवान आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button