सहकारी समिति बर्डपुर में तीन सौ रुपया प्रति बोरी दिया गया यूरिया खाद,किसानो ने लगाया आरोप

सिद्धार्थनगर। सहकारी समिति बर्डपुर में मंगलवार को रात से ही यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। सचिव द्वारा किसानों से तीन सौ रुपया प्रति बोरी यूरिया खाद दिया जा रहा था। जबकि कई किसानों ने इसका विरोध भी किया। उसके बाद भी तीन सौ रुपया प्रति बोरी यूरिया बेची जा रही थीं। अधिकांश किसानों ने देर रात से लाइन में लगने के बाद भी यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण मायूस होकर लौट गए ।क्षेत्र किसान केशरी प्रसाद, सुहेल, नजमुद्दीन, हकीकुल्लाह, शैलेश कुमार, विनोद आदि किसानों ने बताया कि एक माह से खाद के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रहा हैं। 13 नवम्बर को यूरिया का खाद का वितरण हुआ था, उसके बाद आज विवरण हो रहा हैं। सचिव के मनमानी के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही हैं।
निर्धारित मूल्य से अधिक रेट पर यूरिया दिया जा रहा है तो बिल्कुल गलत है। अगर तीन सौ रुपया प्रति बोरी यूरिया खाद बेच जाने की जानकारी नहीं है, इसकी जांच कराया जाएगा।
प्रकाश गौतम, एआर सहकारिता




