गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिल्डिंग मटेरियल चोरी की ट्रॉली बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

पथरा। पथरा क्षेत्र के पिपरा रामलाल से एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से छह दिन पूर्व चोरी हुई ट्रॉली को पुलिस ने चोरों के साथ पकड़ा। पुलिस का दावा है कि पकड़े। गए आरोपियों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों पर केस दर्ज करके न्यायालय रवाना कर दिया गया। एसओ पथरा बाजार भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पथरा क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव निवासी कलीमुल्ला की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर खड़ी ट्रॉली को 26 जनवरी की रात चोर चुरा ले गए थे, जिसके बाद दुकान मालिक ने ट्रॉली चोरी की सूचना पथरा थाने पर दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। तभी सोमवार की भोर में सूचना मिली कि क्षेत्र के राप्ती तट के सेहरी घाट पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध खड़ी है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वह खड़े दो लोग पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत थाने पर ले आई। पूछताछ में चोरों ने बताया कि यह ट्रॉली पिपरा रामलाल से चुराकर बलरामपुर में बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने चोरों से चोरी की गई ट्रॉली और चोरी में प्रयोग ट्रैक्टर के साथ एक चाकू बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!