राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सिद्धार्थनगर में प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई है, वहीं सिद्धार्थनगर में प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न किया गया। आपको बता दें कि 13 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक व बैंक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किया गया। नोडल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। राजस्व वाद, प्री-लिटिगेशन व बैंक ऋण मामलों के अधिकतम निस्तारण पर जोर दिया गया। पैरा लीगल वालिन्टियर्स के माध्यम से न्यायालय, तहसील, कलेक्ट्रेट, हाट-बाजार व बैंकों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस दौरान बैठक में एडीएम डॉ0 ललित कुमार मिश्र, एएसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद, डिप्टी सीएमओ शेषबान गौतम, बैंक अधिकारियों सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।




