गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खुटेहना चौकी के नए प्रभारी निरीक्षक बने नितिन उपाध्याय ;

शासन की मंशा के अनुसार पीड़ित को न्याय दिलाने का करेंगे प्रयास

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर बहराइच। नए चौकी प्रभारी के रूप में प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय ने खुटेहना चौकी का बागडोर संभाल लिया है और चौकी की बागडोर अपने हाथों में लेकर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपने साथियों के साथ परिचयात्मक बैठक भी किया तत्पश्चात कहा कि कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए चौकी का प्रभार मिला है | शासन की मंशा के अनुसार पीड़ित जनता को उचित न्याय दिलाने हेतु पूरा प्रयास करूंगा | पदभार संभालने के बाद चौकी के सिपाहियों को रात्रि के साथ अराजकतत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया और कहा कि पयागपुर की चौकी खुटेहना, रानीपुर, हुजूरपुर, कोतवाली देहात, गिलौला के बीच बॉर्डर की चौकी मानी जा रही है ; इसमें जिम्मेदारी पूर्वक कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी | उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों की खैर नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button