गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी में बांटी मिठाई

पयागपुर। दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ मिल्कीपुर के उप चुनाव में भाजपा को मिली विजय पर युवा मोर्चा के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।शनिवार को युवा मोर्चा के राहुल सोनी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भूपगंज बाजार में गोले पटाखे दागते हुये एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। कल दोपहर से सीटों पर बढ़त मिलने की सूचना से गदगद युवा मोर्चा के लोग खुशी से फूले नही समाये जो शाम ढलते ही कई गुना खुशियों में तब्दील नजर आई। युवा मोर्चा के सूरज भारद्वाज, प्रशांत सिंह,सोनू तिवारी,शेषमणि मिश्रा और राजकुमार सिंह बाजार में मोदी योगी की जय जय कार करते हुये गोले पटाखे दागते नजर आये।युवा नेता राहुल सोनी ने इसे सत्य की विजय करार देते हुए दिल्ली के साथ मिल्कीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि दिल्ली अब नौटन्की बाजों से मुक्त हो गयी । इस अवसर पर करन यादव,ननकू मास्टर,अनुभव शुक्ला,सहित युवा मोर्चा के तमाम लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!