सिद्धार्थनगर : मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत आयोजित किये गए कई कार्यक्रम
जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं रविवार को जिला प्रभारी राम जियावान मौर्य के नेतृत्व में जिला संयोजक कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ विधानसभा के चिल्हिया मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष महामंत्री आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ हर घर के आंगन से मिट्टी एकत्र किया एवम् विभिन्न स्थानों पर बृहद वृक्षारोपण किया। अमर शहीदों को नमन करते हुए जो अपने देश और माटी के लिए बलिदान हो गए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर कई शीलाफल्लाकम का अनावरण किया।

जिसके क्रम में शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम गौरा अलीपुर के बूथ संख्या 175, 176,। 177 तथा बर्डपुर ब्लॉक के परसा मुतालिक के बूथ संख्या 171, 172, 173 तथा मंझरिया में शिलाफल्लकम का लोकार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। ग्राम सभा परसा में चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी रामजियावन मौर्य ने कहा कि आज हर गांव के आंगन से मिट्टी एकत्र कर प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर लिया जा रहा है ताकि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार किया जा सके और संपूर्ण भारत में एकजुटता दिखे। उपस्थित जनता को जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर जिला महामंत्री व कार्यक्रम के संयोजक विपिन सिंह, सहसंयोजक अजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौबे, मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, मंडल संयोजक पद्माकर शुक्ला, इस्लाम, अरविंद पांडे आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे उपस्थित रहे।




