गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पूर्व मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

गैसड़ी/बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राज्य मंत्री एवं तराई क्षेत्र के विकास पुरुष कहे जाने वाले श्रद्धेय डॉ एसपी यादव स्मृति शेष प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज मझौली प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया इस श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो लोगों ने बी पी, शुगर सहित स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो वही चार लोगों ने ब्लड डोनेट करके सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडे नेता प्रतिपक्ष श्रद्धेय डॉ एस पी यादव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि पूर्व मन्त्री विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह करके ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक बिना किसी भेदभाव के आम जनमानस का सेवा किया था। गरीब , मजबूर, असहाय , छात्र , नौजवान के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा पूर्वक पार्टी हित में कार्य किया था ऐसा नेता हो पाना मुश्किल होगा। क्षेत्र को विकसित करने के लिए एवं पिछड़े, शोषित , कमजोर, असहाय लोगों को हक व न्याय दिलाने के लिए सदन में हमेशा हक के लिए लड़ते रहे हैं उनके अंत होने से पार्टी को बहुत अघात पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की सेवा के लिए उनके जेष्ट पुत्र राकेश कुमार यादव पर क्षेत्रीय जनता ने विश्वास जताते हुए उन्हें विधायक बनाकर सदन में भेजने का काम किया है विधायक बनाने में क्षेत्रीय जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। राकेश यादव पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्रद्धेय डॉ एसपी यादव के पद चिन्हों पर चलकर समाज की सेवा में लगे रहेंगे इन्हे दोबारा विधायक बनने पर पार्टी द्वारा मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। इस अवसर पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, विधायक गैसड़ी राकेश कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ,प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, पूर्व विधायक अनवर महमूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान , पूर्व विधायक मसूद खां, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, सूरज सिंह, नरसिंह पाल , अब्दुल अहद , रवींद्र प्रताप सिंह सहित हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!