गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सीएमओ ने तुलसीपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय भवन एवं परिसर में गंदगी पाई गई। अस्पताल परिसर में भारी मात्रा में जल जमाव पाया गया, जिसमें मच्छरों के लार्वा मिले। निरीक्षण के समय कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों में गार्ड विजय कुमार, दुलारी देवी, मीरा देवी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका गुप्ता, बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह, ब्लॉक लेखा प्रबंधक लाल बाबू मौर्य एवं सुदेश एलएचवी शामिल थे। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उपस्थित अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सर्वाेपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समय के ड्रग वेयर हाउस के प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट गणेश पाठक अनुपस्थित पाए गए। मौके पर डीएमओ राजेश पाण्डेय और डॉ आलोक चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!