गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चाय-पानी की दुकान में लगी आग, सामान हुआ ख़ाक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चोड़ार चौराहा पर चाय पानी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें रखे बर्तन समेत सारा सामान आदि जलकर खाक हो गया। घटना दिनांक 12.06.2025 के बीते रात्रि की बताई जा रही है। पीड़ित वीरेंद्र पाल ने बताया कि वह चोड़ार चौराहे पर झोपड़ी बनाकर उसमे चाय पानी आदि की दुकान चलाता था, जिसमें आग लग जाने के कारण उसका सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की लिखित जानकारी उन्होंने शोहरतगढ़ उपजिलाधिकारी को दी है। उक्त के सन्दर्भ में प्रभारी लेखपाल मुस्ताक अहमद ने बताया कि शोहरतगढ़ उप जिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया गया और उसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। घटना पर क्षेत्र के प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, समाजसेवी बलराम चौरसिया, संजय मिश्रा आदि ने दुःख व्यक्त कर प्रशासनिक मदद की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!