गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ का कहर: सरजूडीह, कल्लूडीह व कदमहवा में बांटा गया लन्च पैकेट

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बांसी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाटा खास के टोला सरजूडीह, कल्लूडीह व कदमहवा के पूर्वी टोला व पश्चिमी टोला व बिचला टोला में बाढ़ से घिरे गांव के लोगों में रविवार को नाव से जाकर लेखपाल प्रशान्त कुमार बौद्ध, लेखपाल धर्मेन्द्र कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार पासवान ने खाने का पैकट बांटा। आपको बता दें कि लगातार बारिश के कारण लगभग 150 गांवों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि बाढ़ दैवीय आपदा है।

बाढ़ से किसी को भी कोई दिक्कत न हो शासन-प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था लगभग हर टोले में हो गई है। चिकित्सकों की टीम गांवों में लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने जा रही है। राहत सामग्री गांवों में जा रही है। कोई भूखा न रहे इसके लिए लंच पैकेट भी बांटा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button