गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एम्स और मेदांता के विशेषज्ञों ने जाँचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य, सांसद जगदंबिका पाल ने किया शिविर का उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में रविवार को एक विशाल निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों ने क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और दवाइयाँ प्रदान कीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने शिविर को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, यदि एक बार सड़क खराब हो तो काम चल जाएगा, लेकिन अगर स्वास्थ्य खराब हो तो पूरा जीवन संकट में पड़ जाता है।ष् उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना इसीलिए की गई ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।सांसद ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य दिल्ली के एम्स और मेदांता जैसी सुविधाएं सिद्धार्थनगर के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को आश्वस्त किया कि मशीनों की जो भी कमी होगी, उसे वे तत्काल पूरा कराएंगे।विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवाएंशिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग और सामान्य रोग के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं।एम्स के डॉ. अमिताभ सत्संगी ने मरीजों को भरोसा दिलाया कि सिद्धार्थनगर के मरीज दिल्ली एम्स में भी उनसे परामर्श ले सकते हैं।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सक्सेना ने बढ़ते श्मायोपियाश् पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों की आंखों की नियमित जांच की सलाह दी।डॉ. मेनाज (चर्म रोग विशेषज्ञ) ने सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया।निःशुल्क दवा और चश्मा वितरणशिविर के दौरान न केवल जांच की गई, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस मानवीय पहल की सराहना की।इस अवसर पर एम्स के डॉ. जनार्दन, पूर्व डायरेक्टर शिफा हॉस्पिटल डॉ. अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी (लाल बाबा), मंडल अध्यक्ष चिल्हिया रमेश त्रिपाठी और पंकज चौबे समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण और मरीज उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!