उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने वी कोड-1557 एवं वी कोड-1414 का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के साथ बड़े बैनामा लेखपत्र संख्या-4187/05.06.2025 वी कोड- 1557 ग्राम की श्रेणी-विकासशील ग्राम-श्री बेलवा तप्पा घोष तहसील नौगढ तथा लेखपत्र संख्या- 4656/ 20.06.2025 वी कोड-1414 ग्राम की श्रेणी-नगरीय (नगर पालिका सीमा के अन्दर) ग्राम- मधुकरपुर तप्पा थरौली तहसील नौगढ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बड़े बैनामा के लेखपत्रों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनो लेखपत्र ठीक पाया गया। किसी भी प्रकार की कमी नही पाया गया।




