पुलिस ने 02 नफर वारन्टी को ग्राम परोई से किया गिरफ्तार

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिनी यादव के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को वाद संख्या 2540/1997 धारा 279,337,338 प्च्ब् से सम्बन्धित छठॅ वारन्टी गुड्डू पुत्र सज्जाद अली उर्फ मोहू निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता ग्राम मझवन खुर्द थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय श्रीमान अपर सिविल जज जू0डि0/जेएम-2 जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में उक्त अभियुक्त को ग्राम कलनाखोर से तथा वाद संख्या 1812/2020 धारा 147,323, 504, 506, 325 प्च्ब् से सम्बन्धित वारन्टी विशुनजीत उर्फ भदेली पुत्र रिखई साकिन परोई थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर को ग्राम पर्राेई से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी में गुड्डू पुत्र सज्जाद अली उर्फ मोहू निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा वर्तमान पता ग्राम मझवन खुर्द थाना गोल्हौरा व विशुनजीत उर्फ भदेली पुत्र रिखई साकिन परोई थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सकारपार उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवनाथ दास, आरक्षी अवनीश राय, आरक्षी दीपक गौड़ मौजूद रहें।




