राज्य सभा सदस्य बृजलाल पर भाजपा सरकार मेहरबान मिली नई जिम्मेदारी, शुभचिन्तकों ने दी बधाई

सिद्वार्थनगर।राज्य सभा सदस्य व पूर्व डीजीपी बृजलाल को भारत सरकार में एक और नयी जिम्मेदारी के लिए नामित किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। राज्य सभा सदस्य बृजलाल को भारत सरकार में अब कैबिनेट मंत्री के स्तर का दर्जा प्राप्त हुआ है। एससी, एसटी आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब पूरे भारत में दी गई है। बृजलाल को भारत सरकार ने नेशनल मानीटरिंग कमेटी एससी, एसटी के चेयरमैन पद के लिए नामित किये गये है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। राज्य सभा सदस्य बृजलाल के गांव गुजरौलिया के ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह (रिंकू) ने कहा कि सांसद जी को भारत सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिससे हमारे गांव और जिले का भी मान सम्मान बढ़ा है। राज्य सभा सदस्य बृजलाल को आल इंडिया के एससी, एसटी आयोग के चेयरमैन बनने पर गुजरौलिया खालसा के प्रधान सुनील कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, गोविन्द लाल, नन्दलाल, बनारसी लाल, भवनाथ जायसवाल, शिवरतन, स्वामीनाथ जायसवाल, रामदास गुप्ता, हिमांशु गुप्ता व बानगंगा के श्रीराम चौहान के साथ काफी लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।




