गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हर्रैया ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायत वार्डों में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

बस्ती। जिला प्रशासन बस्ती एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरे जनपद में हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में हर्रैया ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायत वार्डों में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व संरक्षक डॉ. रामनरेश मंजूल सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ लोक भारती के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्री कृष्ण चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीपल, बरगद और पाकड़ जैसे हरसंकरी वृक्ष जीवन के संवाहक हैं। ये वृक्ष प्राणवायु के अमृत-स्रोत हैं, जलस्तर को संतुलित रखते हैं, पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भोजन एवं प्राकृतिक आवास की व्यवस्था करते हैं तथा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अनमोल धरोहर हैं। कोविड-काल का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमने पहले ही वृक्षारोपण को जीवन-यज्ञ बना लिया होता तो हमें ऑक्सीजन के लिए कतारों में खड़ा न होना पड़ता। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रकृति हमें निरंतर देती है और हमारा दायित्व है कि हम भी उसे हरिशंकरी वृक्षों के रूप में लौटाएँ। इस अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि जनपद में यदि पर्यावरण से जुड़ी कोई भी पहल होगी तो उसे हर्रैया विधानसभा में प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने अपने नगर पंचायत को वृक्षारोपण में जनपद में प्रथम स्थान दिलाने का संकल्प जताया। ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने हरिशंकरी वृक्षों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप बताते हुए इनके धार्मिक महत्व को रेखांकित किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दीनानाथ पटेल ने प्रतिवर्ष पाँच हजार से अधिक फलदार पौधे अपने निजी संसाधनों से समाज को भेंट करने की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। संरक्षक की भूमिका में डॉ. रामनरेश मंजूल सिंह ने घोषणा की कि वृक्षारोपण केवल कार्य नहीं बल्कि पूजा है, और प्रत्येक वृक्ष को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसी क्रम में कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में भी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने की। इस अवसर पर वीडियो चंद्रभान उपाध्याय, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वीडियो पंचायत सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र की 53 ग्राम सभाओं, 15 नगर पंचायत वार्डों एवं 47 क्षेत्र पंचायतों में वृक्षारोपण को लेकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद, विजय चौधरी, विनय चौधरी, लालमणि चौधरी, अवधेश निषाद, राजेश कुमार, हरिशंकर यादव, विनोद निषाद, देवमणि वर्मा और सर्वेश कसौधन की उपस्थिति ने अभियान को नई ऊर्जा दी। दोनों ब्लॉकों में आयोजित इन बैठकों में यह तय किया गया कि वृक्षारोपण को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामसभा से लेकर नगर पंचायत तक हर जगह हरसंकरी वृक्ष लगाए जाएंगे, उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी और समाज को जागरूक करने के लिए सतत अभियान चलाया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार चौधरी जिला संयोजक लोकभारती द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!