गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एक ही रात में दो स्थानों पर हुई चोरी पुलिस कर रही है जांच

बलरामपुर। एक ही रात में थाना कोतवाली क्षेत्र उतरौला के दो स्थान पर चोरी हो गई। लोगों ने इसकी शिकायती सूचना चौकी व थाने पर दी। सोमवार रात चोर मोहल्ला गांधीनगर निरीक्षण भवन के निकट श्री शनिदेव मंदिर से तांबा का बड़ा व छोटा कलश, दो पीतल की आरतीदानी जंजीर तोड़कर चुरा ले गए। सुबह जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। वही दूसरा मामला मोहल्ला आर्य नगर का है। लोनियनडीह में खड़ा मुकेश चौहान का ठेलिया भी एक अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया। घटना मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी वीडियो फुटेज और फोटो मुकेश चौहान ने थाने पर उपलब्ध करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी के वीडियो के जरिए चोर को तलाश रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!