जेसीबी और कार के एक्सीडेंट बना रहस्य, किसने किसको मारी टक्कर ?

सिद्वार्थनगर। जनपद सिद्वार्थनगर के ढेबरुआ शोहरतगढ़ मार्ग पर मंगलवार रात्रि हुई घटना का राज ड्राइवर के फरार हो जाने से घटना के राज का पोल रुका है। वहीं अगर पुलिस द्वारा जेसीबी और कार के एक्सीडेंट के दौरान मौजूद ड्राइवर के पकड़े जाने पर घटना का राज खुलेगा, क्योंकि वह उस समय जेसीबी चला रहा था और घटना को अपनी आंखों से देखा है। घटना के बाद से ही ड्राइवर फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है। आपको बता दें कि घटना स्थल के समीप तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर पुलिस इन कैमरों को खंगाले तो भी घटना की सत्यता पता चल सकती है। बीते मंगलवार की रात्रि शोहरतगढ़-ढेबरुआ मार्ग पर बढ़नी की तरफ से आ रहे तेज कार चालक ने सड़क के किनारे जेसीबी के पास खड़े दो सगे भाइयों को ठोकर मार थी। घटना में दोनों सगे भाई अवधेश सैनी व धीरेश की मृत्यु हो गई थी। एक्सीडेंट के दौरान लिए गये फोटो में हलौरा निवासी पंकज चौबे कार चालक के बगल की फ्रंट सीट पर पायें गये थे। अगर कार चालक के बगल की फ्रंट सीट पर पंकज चौबे थे तो आखिर कार चालक कौन था और गाड़ी किसकी थी। वहीं शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र ग्राम हलौरा निवासी पंकज चौबे का प्राईवेट चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। जबकि इटवा थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव निवासी अवधेश सैनी जेसीबी चलवाते थे। घटना के दिन उनकी जेसीबी घटना स्थल के पास खराब हो गई थी। वह इसे देखने गये थे। इसी दौरान कार सवार ने जेसीबी के पास खड़े दोनों भाइयों को ठोकर मार दी थी। पीएम कराने जिला मुख्यालय पर गये मृतक के परिजन समेत गांव के सैकड़ों लोग बुधवार को अशोक मार्ग जाम कर दिया था। डीएम डा0 राजा गणपति आर0 मौके पर पहुंचे और जाम करने वाले लोगों से वार्ता की। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों की हत्या की गई है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन घटना को चालक अपनी आंखों से देखा है। वहीं घटना की सच्चाई लोगों के सामने ला सकता है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी में कुछ खराबी आने के कारण दोनों भाई देख रहे थे। तेज गति से आ रहा कार चालक अनियन्त्रित होकर दोनों को ठोकर मारते हुए जेसीबी के जा भिड़ी और दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई। मृतक के परीजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की सत्यता के लिए चालक को खोजा जा रहा है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।




