विशाल श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव का दायित्व मिला

बलरामपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (2150) नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव द्वारा टेढ़ी बाजार बलरामपुर निवासी सपा मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश सचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश का दायित्व इस आशय के साथ सौंपा गई है कि वे अपनी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रदेश सचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के भार को वहन करेंगे और समाज में व्याप्त समस्यायों के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे जिससे कायस्थ समाज अपनी संवर्धता को प्राप्त कर सामाजिक विकास की नई गाथा को लिखेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सामूहिकता और सामाजिक सहयोग को बढ़ाने के साथ, कायस्थ समाज की सामाजिक और राजनैतिक भागीदारी के लिए संघर्ष मेरी प्राथमिकता होगी साथ साथ कायस्थ समाज के समग्र विकास के लिए विभिन्न सेवाओं का संचालन करते हुए, मै समाज में सामाजिक और धार्मिक समरसता को बढ़ाने हेतु काम करूँगा। विशाल के मनोनयन पर चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ पारितोष सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी राज कुमार श्रीवास्तव,अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुबीर श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव विशाल श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




