गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

10 लाख 30 हजार नेपाली रूपये के साथ युवक गिरफ्तार

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को इंडोनेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मोहाना पुलिस, एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम ने नेपाली दस लाख तीस हजार रुपए के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त की जानकारी देते हुए निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा ककरहवा बांध पिलर संख्या 544 में चेकिंग के दौरान 10,30,000/- नेपाली रुपया व 01 अदद मोटर साईकिल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। साथ ही कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान निरीक्षक संजीव कुमार सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, मु0आ0 उमेश कुमार चौकी ककरहवा, आत्मानंद यादव, मुख्य आ/सा. राजेश रविन्द्रण एसएसबी टीम ककरहवा, आ/सा. शेखर कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, नवीन यीदव, दिलीप चौधरी, अरुण एम एसएसबी टीम ककरहवा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!