गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

डा. श्वेता तिवारी ने बचाया दो प्रसूताओं की जान

बस्ती। मालवीय रोड स्थित जीएस हास्पिटल की डाक्टर श्वेता तिवारी के प्रयास से मेनका और प्रियंका की जान बच गयी और जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। डा. तिवारी ने बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र की मनिकौरा निवासिनी मेनका पत्नी वीरेन्द्र का प्लेटलेट कम था, अथक प्रयास के बाद आपरेशन से 4.7 किलोग्राम वजन का बालक पैदा हुआ। मेनका को अनेक अस्पतालों ने बस्ती से रेफर कर दिया था। डा. तिवारी ने उसे चुनौती के रूप में लिया। इसी कड़ी में पुरानी बस्ती क्षेत्र के ढबरहिया निवासिनी प्रियंका पत्नी जितेन्द्र कुमार का नार्मल प्रसव हुआ, उसने सऐ चार किलो वजन के बालक को जन्म दिया। डा. तिवारी ने बताया कि समय पर बेहतर इलाज हो जाय तो प्रसूताओं की जान कुशल चिकित्सक द्वारा बचायी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!