गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : लोकसभा चुनाव को लेकर रुधौली पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
रुधौली/बस्ती। गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन और ओम प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के पर्यवेक्षण तथा सतेन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रूधौली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली चंदन कुमार व अपराध निरीक्षक अजय यादव सहित थाना रूधौली पुलिस बल तथा सीआईएसएफ और उनके जवानों के साथ सहयुक्त होकर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के प्रयोजन से एरिया डोमिनेशन किया गया।

इस दौरान थाना क्षेत्र के कस्बा दासिया, विशूनपुरवा, नसीबगंज,नथाई कला, ग्राम मूड़ियार, कस्बा रूधौली, अट्ठदमा, पड़री, महुवार, हसनी आदि अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गई। वरनेबल लोगो व उनके आस पास के लोगो से मुलाकात कर चुनाव के संबधित वार्ता किया गया। लोगो से चुनाव को शान्ति पूर्वक अपील किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!