उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नॉमिनी को मिला 2 लाख रुपए की सहायता

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र खुनियांव अन्तर्गत बड़ौदा यूपी बैंक की बरगदवा शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पटेहरी निवासी मृतक राजमन गुप्ता के नॉमिनी पत्नी चन्द्रावती देवी को बीमा क्लेम के रूप में 2 लाख रुपए मिले हैं। शाखा प्रबन्धक सुधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक व वित्तीय साक्षरता केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूकता कैम्प लगाकर जागरूक कर बीमा एवं बैंकिंग सुविधाओं के बारें में जानकारी दिया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बैंक बहुत कम प्रीमियम पर यह बीमा सुविधा प्रदान करता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह बीमा बैंक से करना चाहिए। इस अवसर पर सहायक प्रबन्धक राम कुमार, हेड कैशियर विपिन पंवार एवं स्टाफ प्रेमचन्द व बीमा धारक के परिजन मौजूद रहे।




